माता मंगला जी व भोले जी ने झंडे साहेब दरबार में टेका माथा कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ किये दर्शन
महंत देवेंद्र दास जी ने किया दरबार साहिब में स्वागत
देहरादून: आज देहरादून के ऐतिहासिक गुरु राम राय दरबार झंडा साहेब में, वो अवसर भी ऐतिहासिक बन गया जब गुरु राम राय दरबार में आध्यात्मिक व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली दो हस्तियां हंस फॉउंडेशन की माता मंगला जी व भोले जी महाराज दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे और वहां दरबार साहिब के महंत श्री देवेंद्र दास जी उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। ठीक ग्यारह बजे जब माता मंगला जी व भोले जी महाराज प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के साथ दरबार साहिब पहुंचे तो महंत देवेंद्र दास जी ने दरबार साहिब में उनका पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। माता मंगला जी व भोले जी ने श्री धस्माना के साथ दरबार साहिब में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया व तत्पश्चात महंत जी से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं व स्वरोजगार पर विस्तार से चर्चा की व इन क्षेत्रों में मिल कर काम करने के लिए कार्य योजना बनाने पर सहमति व्यक्त की। महंत देवेंद्र दास जी ने हंस फॉउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सतपुली में स्थापित हॉस्पिटल के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर महंत देवेंद्र दास जी ने माता मंगल जी , भोले जी महाराज व श्री सूर्यकांत धस्माना का शाल ओढा कर अभिनंदन किया। माता मंगला जी व भोले जी ने भी महंत जी का शाल ओढा कर स्वागत किया।