श्रीमद् भागवत कथा के साथ महोत्सव शुरू


देहरादून (समीक्षा ब्यूरो)। श्री सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में 28वें वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। भजन-कीर्तन का भी श्रद्धालुओं ने आनन्द उठाया।



सुबह मंदिर में पुजारी कृष्ण प्रसाद ने देव विग्रहों का विधि-विधान से पूजन किया। तत्पश्चात् आरती की। दोपहर से शुरू हुई कथा में आचार्य सुभाष जोशी ने ब्रहमा, विष्णु और महेश की लीला के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, भगवान धर्म की रक्षा के लिए धरती पर अवतरित होते हैं। इसका उद्देश्य मानव जाति की रक्षा करना है। भगवान की भक्ति-साधना में ही जीवन का परम आनन्द है। हमें अपने माध्यम से किसी भी प्रकार से किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबन्धन के सुभाष माकिन, अवतार किशन  कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, कांता चावला, अनीता मल्होत्रा, संगतीा भाटिया एवं मनोज बहल इत्यादि उपस्थित थे।