प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, धस्माना पुनः उपाध्यक्ष बने

देहरादून (समीक्षा ब्यूरो)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस की चिर प्रतीक्षित कार्यकारिणी आज घोषित हो गई। काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की भांति इस बार भी कार्यकारिणी काफी बड़ी, लगभग 242 पदाधिकारी, बनी है। जिसमें 22 उपाध्यक्ष, 31 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 98 सचिव, 90 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किये गये हैं।



 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी को अनुमोदित कर दिया है। जिसके अन्तर्गत उपाध्यक्षों में पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायकगण रणजीत सिंह रावत, मयूख महर, विजयपाल सजवाण, विक्रम सिंह नेगी, मदन बिष्ट, गणेश गोदियाल सहित एसपी इंजीनियर, प्रयाग भट्ट, जोत सिंह बिष्ट, आर्येन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, जया बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह चैहान शामिल हैं।


वहीं महामंत्रियों में विजय सारस्वत, प्रो0 जीतराम, संजय पालीवाल, भुवन कापड़ी, गोदावरी थापली, लक्ष्मी राणा, पीके अग्रवाल, महेश शर्मा, राजेन्द्र शाह, आनन्द रावत, प्रदीप तिवारी, हरीश पनेरू, ममता हल्दर, ललित फर्सवाण, हेमेश खर्कवाल शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील गुलाटी की नियुक्ति की गई है।


सचिव के पद पर रणवीर रावत, सुनीता प्रकाश, आकिल अहमद, नवीन पयाल, सागर मनवाल, रीता पुष्पवाण, गंगा पंचोली, खष्टी बिष्ट, ताहिर हसन, पूनम भगत, मंजुला तोमर, परिणीता बडोनी, जबर सिंह रावत, हरिमोहन जुवांठा, दिनकर बाबुलकर, सीताराम नौटियाल, जगदीश धीमान, दीप सती, सत्येन्द्र नेगी, जगत रौतेला, विनोद कोरंगा, रामनगीना, अरुण चैहान, प्रदीप गैरोला, विकास नेगी, शान्ति रावत, अर्जुन कुमार, नीनू सहगल, कवीन्द्र इष्टवाल, गुलजार अहमद, हरीश धामी आदि शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर लगभग सभी दिग्गजों सहित पूर्व पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदीप टमटा, केसी सिंह बाबा, गोविन्द सिंह कुंजवाल, करण माहरा, काजी निजामुद्दीन, ले.ज.(अ.प्रा.) टीपीएस रावत, मनीष खण्डूरी, सुरेन्द्र नेगी, मातबर सिंह कण्डारी, शूरवीर सिंह सजवाण, मुक्ता सिंह, जयेन्द्र रमोला आदि शामिल हैं।