देहरादून (समीक्षा ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर के विभिन्न मण्डलों में कार्यकारिणी का गठन द्रुत गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में आज अम्बेडकरनगर मंडल की कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की गई।
भाजपा अम्बेडकरनगर मंडल की कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण खरबन्दा की नियुक्ति की गई है। सम्पर्क करने पर श्री खरबन्दा ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए पार्टी का और नेतृत्व का आभारी हूँ और जी-जान से पार्टी की सेवा करुंगा।