देहरादून: केंद्र में मोदी सरकार व उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार को जनता की पीड़ा महसूस नहीं हो रही , इनको देश में मन्दी से पैदा हुए हालात नज़र नहीं आ रहे व पूरे देश में हिंसा की शिकार महिलाओं की चीखें सुनाई नही पड़ रही ये सरकारें प्रचंड बहुमत के नशे में चूर हो कर अहंकार में मद मस्त हैं यह बात आज राजधानी देहरादून में कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी पार्क में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कही। मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में प्याज के दामों पर मटक मटक कर कांग्रेस को पानी पी पी कर गाली देने वाले मोदी जी आज प्याज की आसमान छूती कीमतों पर खामोश क्यों हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत देश के अनेक हिस्सों में प्याज सवा सौ रुपया किलो बिक रहा है और मोदी जी जो कांग्रेस के जमाने में पचास रुपए पार होने पर प्याज के लिए लॉकर खोज रहे थे आज उनके मुहं पर ताले पड़े हुए हैं। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज मोदी जी की सरकार की अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है , उन्होंने कहा कि बिना होमवर्क किये नोटबन्दी व जीएसटी के निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में चली गयी है जिसके कारण देश की जीडीपी तो लगातार गिर ही रही है देश आर्थिक मंदी के दौर में प्रवेश कर गया है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखंड के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक बिहार पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में जो अराजकता और अफरा तफरी का माहौल बन गया है उसके जिम्मेदार मोदी शाह की जोड़ी है जिसे देश की चिंता कम है सत्ता पर बने रहने की चिंता ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में कच्चा तेल जब न्यूनतम पर था तब भी भारत की जनता को मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल महंगा दिया और आज पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के राम लीला मैदान में सोनिया गांधी जी मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान करेंगी। कांग्रेस विधानमंडल दल के उप नेता कारण माहरा ने कहा अब कांग्रेस कार्यकर्ता देश और प्रदेश से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वाहन करेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज जब हैदराबाद और उन्नाव समेत देश में बहन बेटियों के ऊपर हिंसा हो रही है , उन्हें बलात्कार और जिंदा जलाने की घटनाएं हो रही हैं तब पीएम मोदी का कोई ट्वीट दिखाई नहीं पड़ रहा , पूरे देश का ध्यान हैदराबाद और उन्नाव की बहनों के अपराधियों को क्या सज़ा मिलेगी इसकी तरफ था और पीएम मोदी का ध्यान झारखंड में कैसे सत्ता मिलेगी इस तरफ था जो बेहद शर्मनाक है। धरने को पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़, विधायक हरीश धामी, विधायक आदेश चौहान , पूर्व विधायक राज कुमार , संजय पालीवाल,राजेन्द्र शाह,प्रभु लाल बहुगुणा,संजय किशोर,गोदावरी थापली, अशोक वर्मा, आर पी रतूड़ी, गरिमा दसोनि,कमलेश रमन ने भी संबोधित किया।धरने में देवेंद्र बुटोला, गिरीश पुनेड़ा,शोभा राम,दीप चौहान, सुमित्रा ध्यानी,मीना रावत,मंजू त्रिपाठी,पुष्पा पंवार,दिनेश कौशल,राजेश पुंडीर,अर्जुन सोनकर,विजय प्रताप मल्ल, बुद्धि सेमवाल , महेश जोशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने किया।
महंगाई व मन्दी के खिलाफ कांग्रेस का धरना