क्रिसमस की रात देहरादून में सीजन की सबसे सर्द रात

देहरादून (समीक्षा संवाददाता)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार को इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। देहरादून में रात में को पारा 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग में बृहस्पतिवार की  रात और ठंड रहने का अनुमान जताया है। 
शहरी क्षेत्र में दिन के समय गुनगुनी धूप पड़ रही है जिससे  अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है लेकिन रात को तापमान में तेजी से कमी आ रही है न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच रहा है। बुधवार को यह 4.5 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री कम बना हुआ है। वहीं, बृहस्पतिवार की रात को तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी और आ सकती है। मौसम केन्द्र  निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।